मुस्तैदी से करें सीमा की निगेहबानी: डीआईजी
हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत में, एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के डीआईजी सुधांशु नौटियाल ने पंचम वाहिनी का दौरा किया। उन्होंने जवानों को सीमा की निगरानी सख्ती से करने की सलाह दी और विभिन्न परिसरों का निरीक्षण किया। एक विशेष सैनिक सम्मेलन में, उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

चम्पावत। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के डीआईजी सुधांशु नौटियाल ने पंचम वाहिनी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जवानों से सीमा की निगरानी मुस्तैदी से करने को कहा। डीआईजी ने पंचम वाहिनी स्थित परिसर, प्रशासनिक कार्यालय, वाहिनी चिकित्सालय, परिवहन शाखा, जवान बैरक और वाहिनी में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद आयोजित विशेष सैनिक सम्मेलन में उन्होंने जवानों की समस्याएं और चुनौतियां सुनकर उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने वाहिनी में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:मुस्तैदी से करें सीमा की निगेहबानी: डीआईजी

