मुस्तैदी से करें सीमा की निगेहबानी: डीआईजी
- एसएसबी के डीआईजी ने पंचम वाहिनी का दौरा कियामुस्तैदी से करें सीमा की निगेहबानी: डीआईजीमुस्तैदी से करें सीमा की निगेहबानी: डीआईजीमुस्तैदी से करें सीम

चम्पावत, संवाददाता। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के डीआईजी सुधांशु नौटियाल ने पंचम वाहिनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में स्थित चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों से सीमा की निगरानी मुस्तैदी से करने को कहा। एसएसबी के डीआईजी सुधांशु नौटियाल ने पंचम वाहिनी का दौरान किया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पंचम वाहिनी स्थित परिसर, प्रशासनिक कार्यालय, वाहिनी चिकित्सालय, परिवहन शाखा, जवान बैरक और वाहिनी में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में आवश्यक जानकारी ली। बाद में जवानों का विशेष सैनिक सम्मेलन हुआ। जिसमें उन्होंने जवानों के साथ समस्याओं, चुनौतियों और कार्य प्रणाली पर विचार विमर्श किया।
डीआईजी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। डीआईजी ने ठुलीगाड़ समवाय का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर तैनात बलकार्मिकों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी की समीक्षा की। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने वाहिनी में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। यहां डॉ. विशाल बरनवाल कमांडेंट, आशीष कुमार पांडेय, द्वितीय कमान अधिकारी, करन चौहान व सुदेश कुमार उप कमांडेंट, नवीन कुमार, सहायक कमांडेंट आदि मौजूद रहे।


