एसएसबी जवानों को पढ़ाया अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण का पाठ

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

बथनाहा में सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल के उप महानिरीक्षक के. रंजीत ने दो दिवसीय दौरे के दौरान जवानों को अनुशासन एवं समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने फुलकाहा सीमा चौकी का निरीक्षण किया, जवानों के साथ भोजन किया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके दौरे से जवानों में उत्साह बढ़ा।

एसएसबी जवानों को पढ़ाया अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण का पाठ

बथनाहा, एक संवाददाता। सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पटना के उप महानिरीक्षक के. रंजीत दो दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा पहुंचे। वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर द्वितीय कमान अधिकारी (कमान अधिकारी) नितिन कुमार गुप्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उप महानिरीक्षक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दौरे के दौरान उप महानिरीक्षक ने अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट आचरण बनाए रखते हुए सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने फुलकाहा सीमा चौकी का निरीक्षण किया तथा वहीं रात्रि विश्राम किया। भ्रमण के दौरान उप महानिरीक्षक जवानों के साथ आयोजित बड़े खाने में भी शामिल हुए और उनके साथ समय बिताकर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने जवानों के साथ मिलकर पौधरोपण भी किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके दौरे से जवानों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएसएसबी जवानों को पढ़ाया अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण का पाठ