अररिया : आठ किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बथनाहा, एक संवाददाता । भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ

अररिया : आठ किलो गांजा के साथ एक  युवक गिरफ्तार

बथनाहा, एक संवाददाता । भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में एसएसबी 56वीं वाहिनी की घुरना सीमा चौकी के जवानों ने आठ किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई 30 सितंबर को सीमा स्तंभ संख्या 191/4 से करीब 100 मीटर भारत की ओर की गई। एसएसबी के अनुसार, सूचना के आधार पर विशेष जांच के दौरान नेपाल की ओर से साइकिल पर बोरी लेकर आ रहे युवक को रोका गया। तलाशी में प्लास्टिक पैकिंग सहित आठ किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान भवानीपुर निवासी मोहम्मद नाजीर (17) के रूप में हुई है।

पूछताछ में उसने गांजा नेपाल के घुसकी इलाके से लाने और घुरना के वार्ड संख्या-9 में किसी व्यक्ति को पहुंचाने की बात कही। जब्त गांजा और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए घुरना थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअररिया : आठ किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार