1.63 लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ दो नेपाली युवक धराए
नेपाल से अनधिकृत मार्ग से भारत में आ रहे थे बाइक सवार सिद्धार्थनगर 13 अगस्त 2026/ माननीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती चारु चौधरी की

बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी कपसिहवा के जवानों ने गुरुवार को अवैध तरीके से नेपाल से लेकर भारत में आ रहे 1.63 लाख रुपये भारतीय मुद्रा व एक बाइक के साथ दो नेपाली युवकों को पकड़ लिया। एसएसबी ने भारतीय मुद्रा के साथ आरोपितों को बढ़नी कस्टम को सौंप दिया।43वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी कपसिहवा के जवानों ने गुरुवार को देखा कि अनधिकृत मार्ग से बाइक सक दो व्यक्ति नेपाल से भारत आ रहे थे। जवानों ने उन्हें रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से 1.63 लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुआ। जब दोनों व्यक्तियों से पैसे के बारे में पूछा गया तो कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके।
पूछताछ में उनकी पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जिले के हरदौना थाना क्षेत्र के हरदौना गांव निवासी इब्राहिम पठान पुत्र रोजन अली व तौलिहवा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रामू प्रसाद यादव पुत्र राजाराम यादव के रूप में हुई। एसएसबी ने भारतीय मुद्रा के साथ बाइक सहित आरोपितों को अग्रिम कार्रवाई के लिए बढ़नी कस्टम को सौंप दिया।


