60 हजार नेपाली करंसी के साथ एक धराया

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 28 सितंबर को 60,000 रुपये भारतीय मुद्रा के साथ एक नेपाली नागरिक को पकड़ा। व्यक्ति की पहचान मोरंग जिले के निवासी धीरेन्द्र ऋषिदेव के रूप में हुई, जो राशि अपने रिश्तेदार को देने जा रहा था। पकड़े गए व्यक्ति और राशि को आगे की कानूनी कार्यवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया।

60 हजार नेपाली करंसी के साथ एक धराया

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 56वीं वाहिनी बथनाहा के जवानों ने 60 हजार रुपये भारतीय मुद्रा के साथ एक नेपाली नागरिक को पकड़ा। कार्रवाई 28 सितंबर की शाम बीओपी आमगाछी की गश्ती टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 174/2 के पास की। एसएसबी के अनुसार, उपनिरीक्षक के नेतृत्व में चार जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 60 हजार रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान नेपाल के मोरंग जिले के टंकीसिनवारी वार्ड संख्या-1 निवासी धीरेन्द्र ऋषिदेव (35) के रूप में हुई।

उसके पास नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र भी मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह विराटनगर में किसी व्यक्ति से राशि लेकर बिहार के आमगाछी स्थित अपने ससुराल में एक रिश्तेदार को देने जा रहा था। एसएसबी ने बरामद भारतीय मुद्रा और पकड़े गए नेपाली नागरिक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, फारबिसगंज को सौंप दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News60 हजार नेपाली करंसी के साथ एक धराया