अररिया: छह किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट बथनाहा में एसएसबी की 56वीं वाहिनी और बथनाहा

अररिया: छह किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट बथनाहा में एसएसबी की 56वीं वाहिनी और बथनाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए छह किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। तस्करों के पास से दो बाइक, तीन मोबाइल फोन, 27,500 रुपये भारतीय मुद्रा और 405 नेपाली रुपये भी बरामद किए गए। एसएसबी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब सूचना मिली थी कि दो बाइक से कुछ लोग नेपाल से गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसएसबी की आई कंपनी फुलकाहा के बाह्य सीमा चौकी पथरदेवा और बथनाहा पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 184 से करीब पांच किलोमीटर अंदर बथनाहा बाजार के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। भागने की कोशिश करने पर टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान छह किलो गांजा, तीन मोबाइल और दो बाइक बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के नाथूद्वारा निवासी लक्ष्मण दास (32), चंदन कुमार महतो (29) और अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र के भंगही निवासी गुल मोहम्मद (28) के रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा की खेप नेपाल के सुनसरी जिले के साहेबगंज से लेकर सुपौल में एक अज्ञात व्यक्ति को सौंपने जा रहे थे। एसएसबी ने जब्त गांजा, दोनों बाइक और अन्य सामान समेत तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बथनाहा थाना पुलिस को सौंप दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअररिया: छह किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार