श्रीनाथ विश्वविद्यालय और एनआईएसएम के बीच एमओयू, वित्तीय शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को मिलेगा नया आयाम

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर के श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच की समन्वय को बढ़ाने के लिए एनआईएसएम के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे छात्रों और शिक्षकों को पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, और इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे, साथ ही नए पाठ्यक्रम विकसित होंगे जिससे रोजगार क्षमता और कौशल में वृद्धि होगी।

श्रीनाथ विश्वविद्यालय और एनआईएसएम के बीच एमओयू, वित्तीय शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों को मिलेगा नया आयाम

जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। एनआईएसएम, सेबी द्वारा स्थापित प्रमुख संस्थान है। समझौते पर एनआईएसएम के सहायक महाप्रबंधक शुभायु दास और विश्वविद्यालय के डीन प्रशासन डॉ. जे. राजेश ने हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रमाणन पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण, संकाय विकास कार्यक्रम और इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे। साथ ही उद्योग की जरूरतों के अनुरूप नए पाठ्यक्रम विकसित किए जाएंगे, जिससे छात्रों की रोजगार क्षमता और व्यावहारिक कौशल में वृद्धि होगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें