Sarika appointed Secretary of the BJP State Women's Wing
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की वरिष्ठ पदाधिकारी सारिका श्रीवास्तव को भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा नेताओं ने सारिका की निष्ठा और समाज के प्रति सक्रियता की सराहना की है, जिसकी वजह से उनका सफलता हासिल करना कायस्थ समाज में गौरव की बात है।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी सारिका श्रीवास्तव को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय की मंत्री बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सारिका अपने दायित्वों के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने वाली महिला हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जवाहर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सारिका भाजपा संगठन की समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा नेता गोकुल नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन और समाज के प्रति सक्रियता सारिका के सफलता का परिणाम है। डॉ. क्षितिज श्रीवास्तव ने कहा कि सारिका की यह सफलता कायस्थ समाज के लिए गौरव की बात है।
संजय खरे ने कहा कि सारिका सफलता के उच्च पायदान पर पहुंचकर कायस्थ समाज का गौरव बढ़ाएगी। जिला कायस्थ सभा के अध्यक्ष संतोष खरे ने भी सारिका की सराहना की है। बधाई देने वालों में डॉ. शंकर सहाय, डॉ. रवि श्रीवास्तव, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, विश्वदीपक श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

