श्रीलंका : राजपक्षे की गिरफ्तारी रोकने संबंधी याचिका खारिज
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कोलंबो की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की 2019 के ईस्टर संडे बम धमाकों से जुड़ी गिरफ्तारी से सुरक्षा की याचिका को बिना सुनवाई के खारिज कर दिया। इन हमलों में करीब 270 लोग मारे गए थे। राजपक्षे पर विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई थी।

कोलंबो, एजेंसी। श्रीलंका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की वह रिट याचिका गुरुवार को बिना सुनवाई के खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने 2019 के ईस्टर संडे बम धमाकों से जुड़े मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा देने की मांग की थी। इन हमलों में करीब 270 लोगों की मौत हुई थी। 77 वर्षीय राजपक्षे पर जून में कोलंबो फोर्ट मजिस्ट्रेट अदालत ने विदेश यात्रा पर रोक लगा दी थी। इसे 2019 से 2022 के मध्य तक श्रीलंका के राष्ट्रपति रहे राजपक्षे की संभावित गिरफ्तारी की दिशा में पहला कदम माना गया था। इसके करीब दो सप्ताह बाद उन्होंने अपील अदालत में रिट याचिका दायर कर पुलिस की आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को उन्हें गिरफ्तार करने से रोकने का आदेश देने की मांग की थी।

