क्यूएस आई-गेज ने एसआरएचयू को दी डायमंड रेटिंग
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट को क्यूएस आई-गेज ने डायमंड रेटिंग से सम्मानित किया। इस उपलब्धि का कारण विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, और सामाजिक उत्तरदायित्व में उत्कृष्टता है। कार्यक्रम में डॉ. विजय धस्माणा और अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट ने गुणवत्ता आधारित उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को क्यूएस आई-गेज ने डायमंड रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध, प्रशासनिक दक्षता, अधोसंरचना, रोजगार क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के आदि कैलाश सभागार में आयोजित समारोह में क्यूएस आई-गेज के मैनेजिंग डायरेक्टर रविन नायर ने एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना को आधिकारिक ग्रेड कार्ड सौंपा। विभिन्न गुणवत्ता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन क्यूएस आई गेज के व्यापक मूल्यांकन में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय ने प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की है।
वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि एसआरएचयू ने संस्थागत गुणवत्ता के विभिन्न आयामों में बेहतर प्रदर्शन किया है। एसआरएचयू अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने कहा कि क्यूएस आई-गेज में मिली यह उपलब्धि विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुसंधान, नवाचार, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देना है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. विकास जडौन, प्रिया जेपी नारायण, नितेश कौशिक, गिरीश उनियाल, डॉ. विभोर शर्मा, अमर साठे, अभिषेक चंदोला, डॉ. दीपशिखा, डॉ. विजय कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया। मौके पर कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, क्यूएस आई-गेज प्रक्रिया की कॉर्डिनेटर डॉ. निक्कू यादव, डॉ.गरिमा कपूर आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


