पश्चिम बंगाल: एसआरएफटीआई के छह छात्र निष्कासित

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) ने वीसी और कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, कार्यालय में तोड़फोड़ तथा अनुशासनहीनता के आरोप में छह छात्रों को निष्कासित किया है। कैंपस सुरक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन 18वें दिन भी जारी रहा। छात्र संघ के प्रवक्ता ने कहा कि पांच छात्रों को गलत तरीके से निष्कासन के ईमेल भेजे गए हैं और वे इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल: एसआरएफटीआई के छह छात्र निष्कासित

सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) ने छह छात्रों को निष्कासित कर दिया है। संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि इन छात्रों पर वाइस-चांसलर और स्टाफ सदस्यों के साथ मारपीट करने तथा कैंपस के अनुशासन का उल्लंघन करने का आरोप है। वहीं कैंपस सुरक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन शुक्रवार को 18वें दिन भी जारी रहा। एसआरएफटीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और फिल्ममेकिंग सहित विभिन्न विभागों के डीन और विभागाध्यक्षों ने छह छात्रों को संस्थान से निकाल दिया है। इन छात्रों पर वीसी के कार्यालय में तोड़फोड़ करने और वीसी पर हमला करने का आरोप है।

इन छात्रों पर कैंपस की दीवारों पर अश्लील बातें (ग्राफिटी) लिखने का आरोप भी है।अधिकारी ने बताया कि हम जमीनी हालात का जायजा लेंगे, लेकिन कक्षाएं फिर से शुरू करने के बारे में एक हफ्ते बाद फैसला लेंगे, क्योंकि शनिवार से पूजा की छुट्टियां शुरू हो रही हैं।छात्रों को निकाले जाने के बारे में पूछे जाने पर एसआरएफटीआई छात्र संघ के प्रवक्ता सुदीप चक्रवर्ती ने दावा किया कि हममें से पांच लोगों को गलत तरीके से निष्कासन के मेल भेजे गए हैं। हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपश्चिम बंगाल: एसआरएफटीआई के छह छात्र निष्कासित