जेपीयू के अंगीभूत, राजकीय डिग्री कॉलेज व संबद्ध में स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आज से
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपी विश्वविद्यालय के तहत जिले के डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज समेत अन्य संबंद्ध महाविद्यालयों में सीबीसीएस...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जेपी विश्वविद्यालय के तहत जिले के डीएवी पीजी कॉलेज, राजा सिंह कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज समेत अन्य संबंद्ध महाविद्यालयों में सीबीसीएस आधारित चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध स्पॉट एडमिशन राउंड आयोजित की गई है।
स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया
जेपीयू प्रशासन के अनुसार, यह प्रक्रिया निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, संचालित होगी। इस क्रम में छात्र-छात्राओं को कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय में विभिन्न विषयों में रिक्त सीटों के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन का अंतिम अवसर दिया जायेगा। स्पॉट एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं 6 से 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
वहीं, ऑनलाइन आवेदन के उपरांत मेरिट सूची व पात्र अभ्यर्थियों की सूची 9 अक्टूबर को जारी की जाएगी। इसके उपरांत 10 व 12 अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जायेगी। हालांकि स्पॉट एडमिशन सिर्फ रिक्त सीटों के विरुद्ध ही होगी। महाविद्यालय व विषयवार रिक्तियों का विवरण संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा।
पंजीकरण के लाभ
बहरहाल, बताया जा रहा कि जो छात्र-छात्राएं पहले से ऑनलाइन अप्लाई किए हैं, लेकिन किसी कारणवश एडमिशन से वंचित रह गए हैं, वह इसका लाभ उठा सकते हैं। पूर्व के नामांकन चरणों में जिन अभ्यर्थियों का किसी भी महाविद्यालय में नामांकन नहीं हो सका है, वह पंजीकृत अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी से उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध बिना किसी अतिरिक्त शुक्ल के आवेदन कर सकेंगे। इस क्रम में अधिकतम तीन महाविद्यालयों व पांच विषयों के नए विकल्प देंगे। जिन छात्र-छात्राओं का पूर्व में नामांकन हो चुका है, वह स्पॉट एडमिशन के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी उसी पोर्टल का उपयोग भी करेंगे, जिस पर उन्होंने पूर्व में नामांकन के लिए पंजीकरण किया था। वहीं, अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व पोर्टल पर उपलब्ध महाविद्यालय व विषयवार रिक्त सीटों की जानकारी लेकर अपने विकल्प को ध्यान से दर्शायेंगे।

