डिग्री कॉलेज भगवानपुर में स्नातक में स्पॉट एडमिशन शुरू

हिन्दुस्तान, सीवान
share

भगवानपुर हाट के राजकीय डिग्री कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए स्पॉट एडमिशन राउंड 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। आइए योग्य विद्यार्थियों को 9 अक्टूबर को मेरिट सूची जारी की जाएगी और नामांकन प्रक्रिया 10 से 12 अक्टूबर तक पूर्ण की जाएगी।

 डिग्री कॉलेज भगवानपुर में स्नातक में स्पॉट एडमिशन शुरू

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के अंतर्गत जिले के नवसृजित राजकीय डिग्री कॉलेज भगवानपुर हाट में स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2026-30 में रिक्त सीटों पर स्पॉट एडमिशन राउंड शुरू हो गया है। राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्नातक में एडमिशन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी 6 से 8 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उनकी 9 अक्टूबर को मेरिट सूची/पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 से 12 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी।

कॉलेज में राजनीति विज्ञान, हिन्दी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र आदि विभिन्न विषयों में उपलब्ध रिक्त सीटों के विरुद्ध विद्यार्थी नामांकन ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह अवसर विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए है, जिनका पूर्व के नामांकन चरणों में किसी कॉलेज में नामांकन नहीं हो सका है। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत लॉगिन आईडी से जीपीयू एडमिशन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व पोर्टल पर कॉलेज व विषयवार उपलब्ध रिक्त सीटों की जानकारी अवश्य देख लें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडिग्री कॉलेज भगवानपुर में स्नातक में स्पॉट एडमिशन शुरू