खेल प्रतियोगिताओं में नंदा कॉवेंट के बच्चों का अच्छा प्रदर्शन
टनकपुर में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में नंदा

सतीश जोशी,टनकपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में नंदा कॉवेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ईशिका, अनुज और मुकुल ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा सर्वेश ने लंबी कूद में और गिरीश, मयंक और मानसी ने बाक्सिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में मुकुल, अनुज, नमन एवं सर्वेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में रितेश, गिरीश, हर्षित और आर्यन ने पहला स्थान पाया। जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रियांशी रावत, अक्षिता, गुंजन, दिव्या और अंजली ने पहला स्थान पाया।
इसके अलावा अंडर-17 बालिका वर्ग में ईशिका, आरती और माही ने द्वितीय स्थान कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल प्रबंधक जानकी खर्कवाल, प्रधानाचार्य ज्योति चंद ने सभी विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर खेल प्रशिक्षिका पुष्पा भट्ट, अनीता चौहान, आकाशदीप आदि मौजूद रहे।


