अमरनाथ यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने पर एसपीओ बर्खास्त

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही पर विशेष पुलिस अधिकारी शबीर अहमद गनई को बर्खास्त कर दिया गया है। ड्यूटी पर न पहुंचने के कारण उनकी अनुशासनहीनता सामने आई है, जिसके बाद SSP ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।

अमरनाथ यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने पर एसपीओ बर्खास्त

श्रीनगर, एजेंसी। एजेंसी। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा के दौरान ड्यूटी में कथित लापरवाही बरतने पर विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शबीर अहमद गनई को गुरुवार को बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एसपीओ की अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनाती की गई थी। ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद वह बिना किसी वैध कारण या पूर्व अनुमति के अपने निर्धारित तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि इससे महत्वपूर्ण सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उसकी गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने आई। प्रवक्ता ने बताया कि इस कदाचार को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsअमरनाथ यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने पर एसपीओ बर्खास्त