समायिक दिवस पर आत्मशुद्धि एवं समता का संदेश

हिन्दुस्तान, किशनगंज
Follow us on Google News
share

समायिक दिवस पर आत्मशुद्धि एवं समता का संदेश समायिक दिवस पर आत्मशुद्धि एवं समता का संदेश समायिक दिवस पर आत्मशुद्धि एवं समता का संदेश

समायिक दिवस पर आत्मशुद्धि एवं समता का संदेश

किशनगंज, एक संवाददाता। जैन धर्म के प्रमुख आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को स्थानीय तेरापंथ भवन में समायिक दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम उपासक द्वय महावीर दुगड़ एवं झब्बर दुगड़ के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रवचन में समायिक के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि जैन धर्म में सामायिक व्रत का विशेष महत्व है। दीक्षा ग्रहण करते समय साधु-साध्वी जीवनपर्यंत पापकारी प्रवृत्तियों के त्याग का संकल्प लेते हैं। श्रावक भी 48 मिनट की सामायिक साधना के दौरान राग-द्वेष से मुक्त होकर समता के भाव में रहने का प्रयास करता है तथा सभी जीवों के प्रति अभय और अहिंसा की भावना रखता है।

प्रवचन में जीव, अजीव, पाप, पुण्य सहित नव तत्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि नव तत्वों में आस्था, संवर और निर्जरा के माध्यम से व्यक्ति कर्मों के क्षय की दिशा में आगे बढ़ सकता है और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। समायिक का अर्थ समता में स्थित होना बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने निर्धारित विधि के अनुसार सामायिक साधना की। इस दौरान कुछ समय के लिए सांसारिक गतिविधियों से विरत होकर आत्मचिंतन, स्वाध्याय और आध्यात्मिक साधना की गई। वक्ताओं ने कहा कि समायिक केवल धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि आत्मा को अंतर्मुखी बनाने वाली साधना है। इसके माध्यम से व्यक्ति राग-द्वेष, क्रोध, मान, माया और लोभ से ऊपर उठकर समता और शांति की ओर बढ़ने का प्रयास करता है। बाहरी संसार से कुछ समय के लिए विरत होकर आत्मचिंतन करने से आत्मशुद्धि की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समायिक दिवस के अवसर पर श्रावक-श्राविकाओं ने शांत एवं एकाग्र भाव से साधना करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तेरापंथ समाज के श्रावक-श्राविकाओं सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। तेरापंथ भवन का वातावरण समता, संयम और आत्मजागरण के आध्यात्मिक भावों से ओतप्रोत रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमायिक दिवस पर आत्मशुद्धि एवं समता का संदेश