हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

भवाली, संवाददाता। बाबा नीब करौरी महाराज की तपोभूमि कैंची धाम की आध्यात्मिक शक्ति अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। निर्माता अनुप्रिया नागर ने बताया कि हनुमान अंश के दूसरे पार्ट में बाबा से जुड़े विभिन्न पवित्र स्थलों को दर्शाया जाएगा। यह फिल्म भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव बन सकती है।

हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता

भवाली, संवाददाता। बाबा नीब करौरी महाराज की तपोभूमि कैंची धाम की आध्यात्मिक शक्ति अब बड़े पर्दे पर और व्यापक रूप में नजर आ सकती है। हनुमान अंश के दूसरे पार्ट में कैंची धाम के साथ ही भूमियाधार, हनुमानगढ़ी और काकड़ीघाट जैसे बाबा से जुड़े पवित्र स्थलों की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर ने बीते शुक्रवार को भवाली-रामगढ़ रोड स्थित क्लार्क होटल में हुई खास बातचीत में इसके संकेत दिए।

अनुप्रिया नागर का होटल पहुंचना

अनुप्रिया नागर का होटल पहुंचने पर स्टाफ ने आत्मीय स्वागत किया और बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान होटल के जनरल मैनेजर शिवम शर्मा से हुई बातचीत में उन्होंने हनुमान अंश पार्ट-2 को लेकर अपनी योजना साझा की। जनरल मैनेजर शिवम शर्मा ने बताया, कि निर्माता अनुप्रिया नागर ने जल्द दूसरा पार्ट बनाने की बात कही। बताया कि इस बार कहानी में बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़े उत्तराखंड के पवित्र स्थलों और उनसे जुड़ी आध्यात्मिक कथाओं को प्रमुखता से दर्शाने की योजना है। कैंची धाम, हनुमानगढ़ी, काकड़ीघाट और भूमियाधार जैसे स्थान फिल्म की कहानी को आध्यात्मिक रंग देंगे। बताया, कि वह अभी भूमियाधार सहित बाबा से जुड़े अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए जाएंगी। उनके इन स्थलों के दर्शन को लेकर लोगों और बाबा के भक्तों में भी उत्सुकता बनी है।

पर्दे पर बाबा की धरती की कहानी

नीब करौरी महाराज से जुड़े इन स्थानों की अपनी अलग आध्यात्मिक पहचान है। कैंची धाम जहां देश-दुनिया से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है, वहीं भूमियाधार, हनुमानगढ़ी और काकड़ीघाट भी बाबा की स्मृतियों और आध्यात्मिक प्रसंगों से जुड़े माने जाते हैं। ऐसे में यदि हनुमान अंश पार्ट-2 में इन स्थानों और उनसे जुड़ी कथाओं को स्थान मिलता है तो उत्तराखंड की पहाड़ियों, मंदिरों और बाबा की भक्ति की झलक देशभर के दर्शकों तक पहुंच सकती है। भक्तों के लिए यह केवल फिल्म नहीं, बल्कि बाबा की धरती और उनकी भक्ति से रूबरू कराने वाला एक आध्यात्मिक अनुभव भी बन सकता है।

सामान्य प्रश्न

✦हनुमान अंश पार्ट-2 में कौन-कौन से स्थान दिखाए जाएंगे?−
हनुमान अंश पार्ट-2 में कैंची धाम, भूमियाधार, हनुमानगढ़ी और काकड़ीघाट जैसे बाबा से जुड़े पवित्र स्थलों की झलक दिखाई जाएगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता