गीता का स्वाध्याय करें, दूर होंगी विकृतियां : प्रबुद्धानंद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कानपुरकानपुर में चिन्मय मिशन के गीता पंचामृत आयोजन में स्वामी प्रबुद्धानंद ने कहा कि साधक को नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीना चाहिए। गीता के स्वाध्याय से व्यक्ति अपनी विकृतियों और गलत आदतों को दूर कर सकता है। मुख्य बिंदु था मन का नियंत्रण और सत्संग का महत्व।

कानपुर। चिन्मय मिशन के गीता पंचामृत आयोजन में स्वामी प्रबुद्धानंद ने सोमवार को कहा कि साधक को कोशिश करनी चाहिए कि ऐसा जीवन जिए जिससे नैतिक मूल्यों से उसका जीवन भर जाए। जीवन में जो भी विकृतियां आती हैं, जो व्यसन व्यक्ति के अंदर पैदा हो जाते हैं, जो गलत आदतें आ जाती हैं, यदि वह व्यक्ति गीता का स्वाध्याय करें तो वह दूर हो सकते हैं। स्वयं का कल्याण व्यक्ति को स्वयं ही करना होगा। स्वयं का उद्धार तभी कर सकते हैं जब उसे कुछ दृष्टि प्राप्त हो जाए और यह दृष्टि तभी प्राप्त होती है जब व्यक्ति ने सत्संग किया हो।
मन का नियंत्रण गीता का एक मूलभूत उपदेश है। यहां प्रमुख रूप से स्वामी राघवानंद, ब्रह्मचारी भगवती चैतन्य, बी एस श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, विनय सानन, ज्ञानेंद्र गुप्ता, सीए नीतू सिंह, कोमल गुप्ता, डॉ. मनोज अवस्थी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


