शहीद सैनिक परिजनों और वीरांगनों का सम्मान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रिषिकेषस्पर्श गंगा अभियान के तहत भानियावाला में सम्मान समारोह हुआस्पर्श गंगा अभियान के तहत भानियावाला में सम्मान समारोह हुआवीरांगनाओं का त्याग और धैर्य राष
स्पर्श गंगा अभियान के तहत सोमवार को भानियावाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमें शहीद सैनिक परिजनों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण प्रेमियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स्पर्श गंगा राष्ट्रीय संयोजिका आरुषि निशंक ने कहा कि वीरांगनाएं और शहीद सैनिकों के परिजन देश की शान हैं। उनका त्याग और धैर्य राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि महिलाएं जब शिक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानित होती हैं, तभी समाज मजबूत बनता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में जुटे पर्यावरण प्रेमियों और समाज की नींव मानी जाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।


