प्रभु यीशु के नाम से की गई प्रार्थना
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
अलीगढ़ में शालोम इंटरनेशनल मिशन चर्च में आराधक जोशवा लाल और क्वायर ने भजन श्रृंखला प्रस्तुत की। बाईबल प्रचारक गौरव प्रभाकर ने 'हे हमारे पिता' प्रार्थना पर सर्मन दिया। गौरव प्रभाकर ने तीन भाषाओं में लॉर्ड्स प्रेयर का पोस्टर विमोचन किया, जो अब बिक्री के लिए उपलब्ध है।

अलीगढ़। शालोम इंटरनेशनल मिशन चर्च, लुईसा सोल्स गर्ल्स स्कूल कंपाउंड में आराधक जोशवा लाल एवं क्वायर द्वारा आत्ममुग्ध भजन श्रृंखला की प्रस्तुति दी गई। बाईबल प्रचारक गौरव प्रभाकर द्वारा हे हमारे पिता की प्रार्थना और उसके आत्मिक महत्व पर सर्मन दिया गया। उसके बाद गौरव प्रभाकर द्वारा तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और अरामी में सृजित लॉर्ड्स प्रेयर का रैव्ह राजेंद्र लाल द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया, जो अब बिक्री के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है।


