तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक की मौत, पांच घायल
सीतापुर के महहोली में नेरी- पिसावां मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे टहल रहे छह युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की, जो मौके पर मौजूद थे।

सीतापुर, संवाददाता। महहोली के नेरी- पिसावां मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे टहल रहे छह युवकों को टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर हादसे की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर एक बाइक के साथ खड़े दो पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। ग्रामीणों का लगा की इसी बाइक से हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने समझा- बुझाकर शांत कराया। बद्दापुर गांव निवासी रामरतन (20) गांव के ही अभय सिंह, रामजी, अविरल, छोटू और अरविंद के साथ देर शाम टहलने निकले थे।
वह टहलते हुए नेरी- पिसावां मार्ग पर पहुंचे ही थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन सभी करे टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में घायलो को महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामरतन की हालत गंभीर देख जिला अस्पपाल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने रामरतन का प्राथमिक उपचार कर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रामरतन की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता:हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इस दौरान कुछ दूरी पर बाइक के साथ दो पुलिसकर्मी खड़े थे। बाइक कुछ दूर चलकर बंद हो जा रही थी। ग्रामीण पुलिसकर्मियों पर हादसे को अंजाम देने का आरोप लगा अभद्रता करने लगे। हंगामे की सूचना पर महोली थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिसकर्मियों के पास जो बाइक थी। वह लखीमपुर के मैगलगंज थाने से चोरी हुई थी। बाइक पिसांवा से बरामद हुई थी। पुलिसर्मी बाइक मैगलगंज ले जा रहे थे।


