ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, दर्जनों घरों की बिजली गुल

हिन्दुस्तान, चंदौली
share

शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, दर्जनों घरों की बिजली गुलट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, दर्जनों घर

ट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, दर्जनों घरों की बिजली गुल

शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-अहरौरा मार्ग पर स्थित बलियां कलां गांव के समीप बीते बुधवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रांसफार्मर को सहारा दे रहे दोनों विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर पोल से अलग होकर कुछ दूरी पर जा गिरा। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बीते बुधवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक चकिया-अहरौरा मार्ग से गुजर रहा था। बलियां कलां गांव के पास चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों से जा टकराया।

टक्कर लगते ही दोनों पोल भरभराकर गिर गए और उन पर लगा ट्रांसफार्मर भी जमीन पर आ गिरा। इसके बाद अनियंत्रित ट्रक आगे स्थित एक दीवार से टकराकर रुक गया। गनीमत रही कि देर रात होने से सड़क पर आवाजाही कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शिकारगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के बाद बलियां कलां गांव सहित आसपास के दर्जनों घरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बुधवार रात से बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर और पोल बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsट्रक की टक्कर से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, दर्जनों घरों की बिजली गुल