चालक को झपकी लगने से गंगा एक्सप्रेस-वे पर 150 की रफ्तार में कार पलटी
हिन्दुस्तान, उन्नाव
दही थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कार मेरठ से प्रयागराज जा रही थी और इसकी गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यूपीडा की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाया।

सोनिक। दही थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 423 पर दरोगा खेड़ा गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। बताया गया कि कार मेरठ से प्रयागराज जा रही थी और उसकी रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटा थी। दरोगा खेड़ा के पास चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ क्षतिग्रस्त कार को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटवा कर रेस्ट एरिया में खड़ा कराया।

