पेड़ से टकरायी अनियंत्रित कार, पति-पत्नी और पुत्र सहित चार घायल
हिन्दुस्तान, बलिया
बलिया में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी और उनके पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। ये लोग झारखंड के देवघर घूमने के बाद लौट रहे थे जब हादसा हुआ।

बलिया। तेज रफ्तार कार सोमवार की रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और पुत्र समेत चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवा निवासी चंदन पटेल, पत्नी रम्भा और पुत्र आदित्य के साथ झारखंड के देवघर (बाबा धाम) दर्शन-पूजन करने कार से गये थे। सोमवार को सभी वापस लौट रहे थे। गाड़ी गांव के ही आदित्य सिंह चला रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे कार सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहिया के पास से गुजर रही थी। इसी बीच सड़क पर अचानक कोई जंगली जानवर पहुंच गया लिहाजा उसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।


