तेज रफ्तार कार ने इनोवा में मारी टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

रामपुर के आगापुर गांव में एक तेज रफ्तार आई-20 कार ने इनोवा को टक्कर मार दी। हादसे में रवि कुशवाह की गंभीर हालत है और वह बरेली के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी और बेटियाँ भी घायल हुई हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।

तेज रफ्तार कार ने इनोवा में मारी टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर

रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आगापुर गांव के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही आई-20 कार ने इनोवा में टक्कर मार दी। हादसे में इनोवा सवार रवि कुशवाह समेत उनकी पत्नी और दो बेटियां घायल हो गईं। रवि की हालत गंभीर बताई गई है और उनका बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी तहरीर में ललित कुमार कुशवाह ने बताया कि वह अधिवक्ता है। तीन अगस्त की सुबह करीब छह बजे वह अपनी पत्नी शिखा सिंह और दो बेटियों अन्नू व मन्नू के साथ इनोवा कार से बरेली जा रहे थे। रूट डायवर्जन के कारण उनका वाहन रामपुर में आगापुर के पास सर्विस रोड से गुजर रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही आई-20 कार के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिना हॉर्न दिए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि के पैर की हड्डी टूट गई और उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी और दोनों बेटियों को भी चोटें लगीं, जबकि इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रवि का इलाज बरेली में पीलीभीत बाईपास स्थित देवराज अस्पताल के पास चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद 3 अगस्त को ही सिविल लाइंस थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ललित कुमार कुशवाह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतेज रफ्तार कार ने इनोवा में मारी टक्कर, चार घायल, एक की हालत गंभीर