दामिनी ने भाषण प्रतियोगिता में जिले में पाया प्रथम स्थान

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

छिबरामऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बीए प्रथम सत्र की छात्रा दामिनी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। राज्य मंत्री असीम अरुण ने उन्हें प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय में दामिनी का स्वागत किया गया और उनकी सफलता पर बधाइयाँ दी गईं।

दामिनी ने भाषण प्रतियोगिता में जिले में पाया प्रथम स्थान

छिबरामऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट कन्नौज के गांधी सभागार में 2047 विकसित भारत की संकल्पना मेरे सपनों का भारत विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नेहरू कॉलेज छिबरामऊ की बीए प्रथम सत्र की छात्रा दामिनी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने छात्रा दामिनी यादव को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

गुरुवार को महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.जयवीर सिंह सहित शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने छात्रा का सम्मान कर उसका उत्साहवर्धन किया। सभी ने दामिनी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि छात्रा की सफलता से अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.आशीष कुमार गुप्ता और भाषण प्रतियोगिता के संयोजक डॉ.राघवेंद्र प्रताप सिंह के प्रति महाविद्यालय ने आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदामिनी ने भाषण प्रतियोगिता में जिले में पाया प्रथम स्थान