भाषण-चित्रकला में छह बच्चे जिला स्तर के लिए चयनित
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
सेवा ही संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बीआरसी रहुई में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विषय 'प्रधानमंत्री के कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना' और 'मेरे सपनों का भारत' था। प्रतियोगिता में 16 कॉम्प्लेक्स के बच्चों में से छह जिला स्तर के लिए चयनित हुए। सभी को मेडल व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

रहुई, निज संवाददाता। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बीआरसी रहुई में प्रखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई। विषय ‘प्रधानमंत्री के कार्यों एवं विकसित भारत की संकल्पना’ और ‘मेरे सपनों का भारत’ था। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख बाबूलाल राम, उप प्रमुख राकेश रंजन व जदयू प्रखंड अध्यक्ष राकेश मुखिया ने किया। पर्यवेक्षक निशात आलम रहे। निर्णायक मंडली में मनीष कुमार, संतोष कुमार सुमन, अंशु कुमारी, काजल कुमारी, अब्बू हरेरा व शैलेंद्र प्रसाद शामिल थे। बीईओ विकास कुमार डीएन ने बताया कि 16 कॉम्प्लेक्स के प्रतिभागियों में छह बच्चे जिला स्तर के लिए चुने गये। इनमें प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी, राजू कुमार, सोनम कुमारी, प्रकाश कुमार और साक्षी कुमारी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:Madhepura News: भाषण में दिलखुश व चित्रकला की प्रतियोगिता में प्रेरणा को मिला प्रथम स्थान
सभी को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

