डाक विभाग वाटर प्रूफ लिफाफे में पहुंचाएगा राखी
हिन्दुस्तान, मधुबनी
मधुबनी में रक्षा बंधन के लिए डाक विभाग ने 10 रुपये मूल्य का स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया है। इसे समय पर डिलीवरी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। लोग रंग-बिरंगी राखियाँ खरीद रहे हैं और स्पीड पोस्ट एवं कुरियर द्वारा भेजने की तैयारी कर रहे हैं। रक्षा बंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

मधुबनी। रक्षा बंधन को लेकर डाक विभाग में पहुंचा स्पेशल लिफाफा। प्लास्टिक कोटेड 10 रुपये मूल्य का स्पेशल लिफाफा वाटर प्रूफ है। इसे गंतव्य तक भेजने के लिए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। राखी लिफाफा को समय से डिलीवरी भी की जाएगी। 28 अगस्त को भाई बहन का पर्व रक्षा बंधन मनाया जाएगा। बाजार में रंग बिरंगे राखी की लोग खरीददारी कर रहे हैं। फिर जिन्हे राखी बाहर भेजना है वे स्पीड पोस्ट एवं कुरियर अभी से कर रहे हैं। डाक अधीक्षक मधुबनी संतोष कुमार एवं प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर अशोक कुमार झा ने बताया कि डाक विभाग में राखी के लिए 10 रुपये का स्पेशल लिफाफा उपलब्ध है।
जिसे लोग खरीद कर अभी से स्पीड पोस्ट कर रहे हैं। उन्होने बताया कि राखी लिफाफा की समय से डिलेवरी को लेकर डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। ताकि समय से राखी पहुंच सके।
ये भी पढ़ें:डाक विभाग 520 रुपये में देगा खास गिफ्ट पैक


