नारायणपुर के पांच गांवों में विशेष टीकाकरण शिविर, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए गए टीके

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

नारायणपुर, प्रतिनिधि।स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के चंद्रपुर समेत पांच गांवों में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।

नारायणपुर के पांच गांवों में विशेष टीकाकरण शिविर,  गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए गए टीके

नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के चंद्रपुर समेत पांच गांवों में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की टीम ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। एएनएम ममता कुमारी, बसंती मुर्मू, रिंकू कुमारी, हालोमुनी मुर्मू, कुमारी अनुपम एवं कंचनलता हांसदा ने चंद्रपुर, बोरवा, चिहुंटिया, नुरगी और पेटारी गांव में शिविर लगाकर ओपीवी, रोटा, पेंटा, एमआर तथा डीपीटी बूस्टर सहित विभिन्न टीके लगाए।शिविर के दौरान महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी उपायों की जानकारी दी गई। अस्थायी परिवार नियोजन विधि अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण भी किया गया।

स्वास्थ्य सहियाओं के सहयोग से महिलाओं को छोटे परिवार के लाभ एवं परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।