दिवाली और छठ के लिए आठ स्पेशल ट्रेन चलाने का भेजा प्रस्ताव

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर से दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित किया गया है। पिछले साल 12 स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ था। इस बार 8 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों में एसी और जनरल कोच होंगे।

दिवाली और छठ के लिए आठ स्पेशल ट्रेन चलाने का भेजा प्रस्ताव

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी व लंबी वेटिंग को देखते हुए दिवाली और छठ पूजा के लिए त्योहार स्पेशल चलाने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। पिछले साल क्षत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मालदा-उधना, मालदा-आनंद विहार, भागलपुर-दिल्ली, भागलपुर-रतलाम, मालदा-बेंगलुरु सहित एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था। इस बार भागलपुर से और भागलपुर होकर चलने वाली आठ स्पेशल ट्रेनों को चलाने संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है। मुंबई, रतलाम, बेंगलुरु आदि जगहों के लिए ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

विशेष ट्रेनें

भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल 3 नवंबर से 28 नवंबर के बीच आठ ट्रिप चलेगी। ट्रेन सप्ताह में शनिवार और मंगलवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में एसी टू, थ्री के अलावा 12 स्लीपर व चार जनरल कोच शामिल हैं।

अन्य स्पेशल ट्रेनें

मालदा-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर से 22 नवंबर तक छह ट्रिप रविवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में एसी टू, थ्री के अलावा छह स्लीपर व चार जनरल कोच शामिल है।

मालदा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एलटीटी स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच सप्ताह में शनिवार और मंगलवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में एसी टू व थ्री सहित 11 स्लीपर व चार जनरल कोच हैं।

मालदा-उधना स्पेशल 17 अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच सप्ताह में शनिवार और बुधवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में 11 स्लीपर व चार जनरल कोच हैं।

मालदा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच सप्ताह में सोमवार व शुक्रवार को चलेगी। 22 कोच वाली इस ट्रेन में भी एसी टू, थ्री के अलावा स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं।

मालदा-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन 17 अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच सप्ताह में शनिवार और मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन में 22 कोच हैं। जिनमें एसी टू, थ्री के अलावा 9 स्लीपर व चार जनरल कोच शामिल हैं।

मालदा-पुणे स्पेशल 6 नवंबर से 27 नवंबर के बीच सप्ताह में शुक्रवार व मंगलवार को चलेगी। इस ट्रेन में भी 22 कोच है। जिसमें एसी टू, थ्री के अलावा 11 स्लीपर व चार जनरल कोच हैं।

कोट

पूर्व रेलवे के पीसीसीएम डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों के संचालन संबंधित प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने बताया कि परिस्थिति के अनुसार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

प्रश्न और उत्तर

✦भागलपुर से कब तक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी?−
भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल 3 नवंबर से 28 नवंबर के बीच चलेंगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिवाली और छठ के लिए आठ स्पेशल ट्रेन चलाने का भेजा प्रस्ताव