भागलपुर रांची के बीच दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी
भागलपुर और रांची के बीच श्रावणी मेला के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन होगा। पहली ट्रेन 26 जुलाई से शुरू होकर हर रविवार और बुधवार को चलेगी, जबकि दूसरी ट्रेन 27 जुलाई से हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। दोनों ट्रेनों के कैंडिडेट मार्ग में कई स्टेशन शामिल हैं और ये ट्रेनें अच्छा विकल्प प्रदान करेंगी।

भागलपुर, प्रधान संवाददाता भागलपुर और रांची के बीच दो श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ईस्टर्न रेलवे ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पहली ट्रेन 26 जुलाई से नौ सितंबर तक रांची से भागलपुर के बीच प्रत्येक रविवार और बुधवार को चलेगी जो 14 ट्रिप होगी। वह ट्रेन रविवार और बुधवार को रांची से शाम 6.30 बजे चलेगी जो किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज में रुकती हुई सोमवार और गुरुवार की सुबह 6.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वही ट्रेन भागलपुर से रांची के बीच प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 27 जुलाई से 10 सितंबर तक चलेगी, यह भी 14 ट्रिप लगाएगी।
वह ट्रेन भागलपुर से सोमवार और गुरुवार को दोपहर 3.30 बजे चलेगी जो सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल होते हुए मंगलवार और शुक्रवार की सुबह 5.15 बजे रांची पहुंचेगी।दूसरी ट्रेन रांची से भागलपुर के बीच 27 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 14 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को रांची से शाम 6.30 बजे चलेगी जो किऊल, अभयपुर, जमालपुर और सुल्तानगंज में रुकती हुई मंगलवार और शनिवार की सुबह 6.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वही ट्रेन 28 जुलाई से 12 सितंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को भागलपुर से रांची के बीच 14 ट्रिप चलेगी। यह ट्रेन भागलपुर से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को दोपहर 3.30 बजे चलेगी जो सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल होते हुए बुधवार और रविवार की सुबह 5.15 बजे रांची पहुंचेगी।


