इरिमी जमालपुर में आईआरएमएस अधिकारियों का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

जमालपुर के भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियांत्रिकी संस्थान में 13 से 17 जुलाई 2026 तक आईआरएमएस के लेखा संवर्ग के 14 प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें रेलवे की वित्तीय प्रबंधन, लेखा प्रणाली और तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

इरिमी जमालपुर में आईआरएमएस अधिकारियों का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू

जमालपुर, निज प्रतिनिधि।भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियांत्रिकी संस्थान (इरिमी), जमालपुर में सोमवार से भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) के लेखा संवर्ग के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संघ लोक सेवा आयोग (सीएसई) 2022 एवं 2023 बैच के कुल 14 प्रशिक्षु अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस बावत इरिमी के महानिदेशक एके सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नवचयनित आईआरएमएस (लेखा) अधिकारियों को भारतीय रेलवे की वित्तीय व्यवस्था, लेखा प्रणाली, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा विभिन्न विभागों के समन्वित कार्य संचालन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को रेलवे के वित्तीय प्रबंधन, बजट प्रणाली, लेखा परीक्षण, संसाधन प्रबंधन, निर्णय प्रक्रिया तथा आधुनिक प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।इधर, इरिमी डीन प्रेम प्रकाश ने बताया कि यह सीटीआई एप्रिसिएशन कोर्स विशेष रूप से आईआरएमएस (लेखा) अधिकारियों के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे रेलवे के तकनीकी एवं परिचालन तंत्र को भी करीब से समझ सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं तथा रेल इंजन निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षु अधिकारियों में श्रुति उत्तम श्रोते, निखिल शर्मा, तुम्माला मनोज कुमार, स्नेहा अनमोल, अंकश वर्मा, नवाले प्रांजली प्रमोद, बिपिन कुमार सिंह, रवुरी साई अलेख्या, अभिषेक नापा, सुरभि जैन, हिमांशु, अर्जुन गुप्ता, पवन कुमार सहित कुल 14 अधिकारी शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsइरिमी जमालपुर में आईआरएमएस अधिकारियों का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुरू