मुंबई और बेंगलुरु के लिए चलेगी दो पूजा स्पेशल ट्रेन
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में दक्षिण पूर्व रेलवे ने हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश दिया है। हटिया बेंगलुरु ट्रेन 14 अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच चलेगी, जबकि हटिया मुंबई ट्रेन 12 अक्तूबर से 27 अक्टूबर तक उपलब्ध होगी। टाटानगर को स्पेशल ट्रेन की सुविधा नहीं मिली है।

जमशेदपुर। हटिया से बेंगलुरु और मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से हुआ है। रेलवे के अनुसार हटिया बेंगलुरु पूजा स्पेशल ट्रेन 14 अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच अप डाउन करेगी जबकि हटिया मुंबई पूजा स्पेशल ट्रेन 12 अक्तूबर से 27 अक्टूबर तक चलेगी। इसके अलावा रेलवे में शालीमार संतरागाछी समेत अन्य स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश हुआ है लेकिन टाटानगर को एक भी स्पेशल ट्रेन की सुविधा नहीं मिली।


