काम की खबर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन से प्रयागराज जंक्शन के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को प्रयागराज से दोपहर 3.25 बजे निकलकर अगले दिन सुबह 11.35 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी, और वापसी में प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3.45 बजे चलकर सुबह 9.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

प्रयागराज के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ी यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन से प्रयागराज जंक्शन के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04183 प्रयागराज जंक्शन से प्रत्येक मंगलवार (20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक) दोपहर 3.25 बजे चलकर अगली सुबह 11.35 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04184 प्रत्येक बुधवार (21 अक्तूबर से 2 दिसंबर तक) को दोपहर 3.45 बजे चलकर अगली सुबह 9.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

