अहमदाबाद-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 सितंबर से
हिन्दुस्तान, गाजीपुर
गाजीपुर में, पूर्वोत्तर रेलवे ने दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के लिए अहमदाबाद-दरभंगा पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 18 सितंबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को अहमदाबाद से चलेगी और वापसी में हर सोमवार को दरभंगा से चलेगी।

गाजीपुर, संवाददाता। आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष ट्रेन 18 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अहमदाबाद से चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी। अहमदाबाद से ट्रेन रात 8:25 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष ट्रेन 21 सितंबर से 30 नवंबर तथा 2 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। दरभंगा से यह ट्रेन सुबह 3 बजे रवाना होकर गाजीपुर सिटी, औंड़िहार और वाराणसी होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार ट्रेन की रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।
ये भी पढ़ें: काम की खबर


