अहमदाबाद-दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन
गाजीपुर, संवाददाता। आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देख, 9, 16, 23, 30 अक्टूबर तथा 6, 13, 20 और 27 नवंबर 2026 को प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। वहीं दरभं

गाजीपुर, संवाददाता। आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अहमदाबाद से 18, 25 सितंबर, 2, 9, 16, 23, 30 अक्टूबर तथा 6, 13, 20 और 27 नवंबर 2026 को प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। वहीं दरभंगा से 21, 28 सितंबर, 5, 12, 19, 26 अक्टूबर, 2, 9, 16, 23, 30 नवंबर और 2 दिसंबर को प्रत्येक सोमवार संचालन होगा। अहमदाबाद से ट्रेन रात 8:25 बजे रवाना होकर वाराणसी रात 11:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन दरभंगा से सुबह 3 बजे चलकर वाराणसी दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। गाड़ी की रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।


