सुपौल-नई दिल्ली 2 अक्टूबर तक चलेगी
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुपौल और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 30 सितंबर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से सुपौल के लिए चलेगी और सुपौल से नई दिल्ली की वापसी 2 अक्टूबर तक चलेगी।

बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर सुपौल व नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली-सुपौल 30 सितम्बर तक प्रतिदिन नई दिल्ली से सुपौल के लिए खुलेगी। वापसी में सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 02 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुपौल से नई दिल्ली के लिए खुलेगी।

