त्योहारों पर न्यू गिरिडीह को मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह में दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व के लिए रेलवे ने विशेष रेल सेवा शुरू की है। हावड़ा-खातीपुरा के बीच विशेष ट्रेन न्यू गिरिडीह पर रुकेगी। यह योजना 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी। प्रमुख व्यक्तियों ने इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया है।

त्योहारों पर न्यू गिरिडीह को मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात

गिरिडीह। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने न्यू गिरिडीह के यात्रियों को विशेष रेल सुविधा दी है। हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 03007/03008 का न्यू गिरिडीह स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इससे त्योहारों के दौरान गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक रविवार रात 11:55 बजे हावड़ा से रवाना होगी और सोमवार सुबह 5:53 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार रात 10:20 बजे न्यू गिरिडीह से रवाना होगी।

यह विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। इसकी जानकारी पूर्वी रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश जालान ने दी है। उन्होंने इस रेल सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान स्पेशल ट्रेन के परिचालन एवं न्यू गिरिडीह में ठहराव से लोगों को घर आने-जाने में राहत मिलेगी। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस विशेष सेवा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। न्यू गिरिडीह में ठहराव मिलने से गिरिडीह के अलावा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsत्योहारों पर न्यू गिरिडीह को मिली स्पेशल ट्रेन की सौगात