हावड़ा और खातीपुरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
झाझा में आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के लिए रेलवे ने हावड़ा और खातीपुरा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 11.10.2026 से 29.11.2026 तक हर रविवार को चलेगी। वापसी यात्रा मंगलवार को 13.10.2026 से 01.12.2026 के बीच होगी। ट्रेन में विभिन्न श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

झाझा । निज संवाददाता आगामी दुर्गापूजा,दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा एवं खातीपुरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि उक्त स्पेशल निम्नानुसार चलेगी।03007 हावड़ाझ्रखातीपुरा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 11.10.2026 से 29.11.2026 के बीच कुल 08 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हावड़ा से रात 11.55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन पूर्वाह्न11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।वापसी में 03008 खातीपुराझ्रहावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 13.10.2026 से 01.12.2026 के बीच कुल 08 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन खातीपुरा से सायं 6.30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 05.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।दोनों
दिशाओं में यात्रा के दौरान यह स्पेशल ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी,शयनयान श्रेणी एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।


