सितंबर तक टनकपुर अछनेरा को मिली हरी झंडी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

टनकपुर-अछनेरा टनकपुर विशेष ट्रेन का संचालन अब सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के संचालन में वृद्धि की गई है। क्षेत्रीय लोग इस ट्रेन को नियमित सेवाओं में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। ट्रेन गुरुवार से मंगलवार तक 55 फेरों के लिए चलेगी।

सितंबर तक टनकपुर अछनेरा को मिली हरी झंडी

पीलीभीत। टनकपुर अछनेरा टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन को एक बार फिर से अग्रसारित कर दिया गया है। अब यह ट्रेन सितंबर माह तक सेवा विस्तार पा गई है। जिससे यात्रियों को आने जाने में किसी प्रकार की भी असुविधा नहीं होगी। बता दें कि टनकपुर अछनेरा टनकपुर विशेष ट्रेन 05062/05061 का संचालन काफी साल से हो रहा है। बेहतर राजस्व आंकड़ें मिलने के कारण इसे लगातार सेवा विस्तार मिलता जा रहा है। पर अब क्षेत्रीय जनता चाहती है कि इस ट्रेन को नियमित कर यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी जाए। इधर सोमवार को टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष ट्रेन को पंद्रह जुलाई तक ही संचालन की हरी झंड़ी दी।

अब गाड़ी के सेवा विस्तार को 16 जुलाई से 29 सितंबर 2026 के लिए हरी झंड़ी दे दी गई है। यह ट्रेन गुरुवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को 55 फेरों के लिए आगामी दिनों में संचालित होती रहेगी। इस ट्रेन से सर्वाधित यात्री गण मथुरा बदायूं आदि स्टेशनों को आते जाते हैं। बुधवार और रविवार को यह ट्रेन संचालित नहीं होती। यात्रियों की मांग है कि इसे सभी दिनों में संचालित किया जाए। इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित कुर्सीयान के दो तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसितंबर तक टनकपुर अछनेरा को मिली हरी झंडी