काम की खबर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन से खड़की के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01483 खड़की से मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी और हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01484 बुधवार और शनिवार को रन करेगी।

खड़की के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ी यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन से खड़की के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 01483 खड़की से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार (20 नवंबर तक) को शाम 5.30 बजे चलकर अगली शाम 6.10 बज हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01484 हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक बुधवार और शनिवार (21 नवंबर तक) को रात 10.10 बजे चलकर अगली रात 10.15 बजे खड़की पहुंचेगी।

