थावे रूट से लालकुआं से कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

दिल्ली के बाद अब थावे रूट से कोलकाता के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलाए जाने की योजना है। यात्रियों की सुविधा के लिए 18 कोच शामिल किए गए हैं।

थावे रूट से लालकुआं से कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
थावे रूट से लालकुआं से कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

गोपालगंज। अगले माह से शुरू हो रहे पर्व-त्योहार के मद्देनजर दिल्ली के बाद अब थावे रूट से कोलकाता के लिए भी पूजा स्पेशल परिचालन कराने की घोषणा की है। इस ट्रेन का परिचालन लालकुआं से कोलकाता के बीच 8 अक्टूबर से लेकर 26 नवंबर के बीच आठ राउंड में कराया जाएगा। अप साइड से लालकुआं जंक्शन से यह विशेष ट्रेन सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को तो कोलकाता टर्मिनल से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस पूजा स्पेशल ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 1, एलएसआरडी के 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान के 6, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 1, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 1 सहित 18 कोच लगाए जाऐंगे।

यात्रियों को सुविधा

इस ट्रेन के माध्यम प्रवासियों को कोलकाता के अलावे नैहटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झांझा, क्यूल सहित अन्य जगहों से अपने घर आने में सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इससे पहले थावे रूट से छपरा-आनंद बिहार दिल्ली के लिए भी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की स्वीकृति दी है। ------------ अप साइड से लालकुआं-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल रेलवे की ओर से थावे रूट से लालकुआं-कोलकाता के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। पहली बार लालकुआं जंक्शन से यह पूजा स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर गुरूवार को दोपहर 12:35 बजे चलेगी और किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड होते हुए अगले दिन सुबह 5:50 बजे थावे, 6:55 बजे सीवान और 8:05 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, क्यूल, झांझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल, नैहटी होते हुए इसी दिन अपराह्न 11:55 बजे कोलकाता टर्मिनल पहुंचेगी। -------------- डाउन साइड से लालकुआं-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल डाउन साइड से कोलकाता-लालकुआं पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन पहली बार 10 अक्टूबर शनिवार को सुबह 5:00 बजे कराया जाएगा। यह ट्रेन नैहटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसानसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झांझा, क्यूल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर होते हुए इसी दिन रात 9:30 बजे छपरा, रात 10:30 बजे सीवान व रात 11:15 बजे थावे जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, लखीमपुर, गोला, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत, भोजीपुरा, किच्छा होते हुए अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं जंक्शन पहुंचेगी। ---------- वर्तमान समय में थावे रूट से संचालित नियमित एक्सप्रेस ट्रेनें थावे रूट से फिलहाल छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस, थावे-सूरत ताप्तीगंगा एक्सप्रेस, थावे-टाटा एक्सप्रेस, थावे-पटना जंक्शन एक्सप्रेस, सीवान-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित चार जोड़ी सवारी ट्रेनों का परिचालन नियमित किया जा रहा है। इन ट्रेनों से भी पर्व-त्योहार के मौके पर प्रवासियों को अपने घर पहुंचने में सहायता होगी। इसके अलावे अभी रेलवे की ओर से मुंबई व अमृतसर के लिए भी स्पेशल ट्रेन परिचालन संभावित है।

सामान्य प्रश्न

✦कब से पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होगा?−
पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन 8 अक्टूबर से शुरू होगा।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsथावे रूट से लालकुआं से कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन