हैदराबाद और नागपुर के लिए सासाराम से स्पेशल ट्रेन
हिन्दुस्तान, सासाराम
(पेज तीन) इससे त्योहार के दौरान हैदराबाद समेत दक्षिण भारत के शहरों में रहने वाले लोगों को सासाराम और आसपास के क्षेत्रों में

सासाराम, नगर संवाददाता। हैदराबाद और सिकंदराबाद में रहने वाले जिले के लोगों के लिए पूजा के अवसर पर रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। चर्लपल्ली-सासाराम-चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन आठ अक्टूबर से शुरू होगा। दोनों दिशाओं में ट्रेन के आठ-आठ फेरे लगाए जाएंगे। इससे त्योहार के दौरान हैदराबाद समेत दक्षिण भारत के शहरों में रहने वाले लोगों को सासाराम और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने में सुविधा होगी। चर्लपल्ली हैदराबाद का पांचवां प्रमुख रेलवे स्टेशन है और आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है। आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी ट्रेन

