भागलपुर - जमालपुर रेलखंड में विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 263 धराए

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर-जमालपुर रेलखंड में रेलवे ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 6 ट्रेनों की जांच हुई, जिसमें 263 लोग टिकट रहित मिले। इससे रेलवे ने 2,53,040 रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।

भागलपुर - जमालपुर रेलखंड में विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 263 धराए

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। रेलवे ने भागलपुर-जमालपुर रेलखंड में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान इस रेलखंड में परिचालित विभिन्न ट्रेनों की जांच की गई, जिनमें ट्रेन संख्या 13334 पटना-दुमका एक्सप्रेस, 12367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस, 12254 अंग एक्सप्रेस, 15658 ब्रह्मपुत्र मेल, 13241 बांका–राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस तथा 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें शामिल थीं। अभियान के दौरान टिकट रहित एवं अनियमित यात्रा करते हुए कुल 263 लोग पकड़े गए। उन सभी से कुल 2,53,040 रुपये की जुर्माना राशि प्राप्त की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभागलपुर - जमालपुर रेलखंड में विशेष टिकट चेकिंग अभियान में 263 धराए