गया जी : ऑक्सीटोसिन की अवैध फैक्ट्री पर छापा, 15 लाख की दवा जब्त, तीन गिरफ्तार
-बोधगया के नावां में पकड़ी गई प्रतिबंधित दवा की अवैध फैक्ट्री -औषधि विभाग ने

औषधि विभाग की विशेष टीम ने बोधगया थाने के नावां गांव में गुरुवार को छापेमारी कर प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। घर में चल रही फैक्ट्री से करीब 15 लाख रुपये के ऑक्सीटोसिन जब्त किया। इसमें 10 हजार पीस तैयार दवा, एक लाख खाली एम्पुल और कच्चा सामान जब्त किया। फैक्ट्री से तीन लोगों को गिरफ्तार बोधगया थाने में मामला दर्ज किया गया है। विभाग आगे की कार्रवाई में जुटा है। छापेमारी सहायक औषधि नियंत्रक डॉ. सच्चिदानंद विक्रांत के नेतृत्व में की गई। गुप्त सूचना पर विशेष टीम की कार्रवाईसहायक औषधि नियंत्रक डॉ. सच्चिदानंद विक्रांत ने बताया कि मानपुर के लोग बोधगया में जाकर ऑक्सीटोसिन बनाने और बेचने का अवैध रूप से कारोबार कर रहे हैं।
सूचना पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में डीआई क्यूमउद्दीन अंसारी, अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार और ईशु भारद्वाज सहित पुलिस के जवान शामिल रहे। गुरुवार की सुबह टीम ने बोधगया थाना क्षेत्र के नावां (पश्चिम) पहुंची। वहां विनोद कुमार के मकान में छापेमारी की। छापेमारी में ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। भारी मात्रा में तैयार और अर्द्ध निर्मित ऑक्सीटोसिन जब्त किया गया। 10 हजार पीस बना हुआ ऑक्सीटोसिन व लगभग एक लाख पीस खाली एम्पुल (बिना बना हुआ) और कच्चा सामान जब्त किए गए। करीब 15 लाख रुपये प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन जब्त की गई है। सहायक औषधि नियंत्रक डॉ. सच्चिदानंद विक्रांत ने बताया कि मौके पर तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में राहुल कुमार, विनोद कुमार और अरविंद कुमार शामिल हैं। ये सभी मानपुर के रहने वाले हैं। बोधगया में मकान बनाकर प्रतिबंधित दवा बनायी जा रही थी। बोधगया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। विभाग छानबीन में जुट गया है।


