सेक्टर-2 गुरुद्वारा में 13 को प्रथम प्रकाश पर्व
सेक्टर-2 स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर 13 सितंबर को विशेष धार्मिक समागम होगा। यहां पर संगत की बड़ी संख्या में उपस्थिति की उम्मीद है। कार्यक्रम में कथा-वाचन और कीर्तन के साथ गुरु का लंगर भी होगा। श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील की गई है।

सेक्टर-2 स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर 13 सितंबर को विशेष धार्मिक समागम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर गुरुद्वारा परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सचिव गुरमेल सिंह ने बताया कि प्रथम प्रकाश पर्व सिख समाज के लिए श्रद्धा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हुआ। रविवार सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहिब का भोग होगा। इसके बाद 11 बजे विशेष दीवान सजाया जाएगा।
इसमें कथा-वाचक अंतरजोत कौर पश्चिम बंगाल कथा वाचन करेंगी, जबकि रागी जत्था प्रभजोत कौर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेगा। धार्मिक कीर्तन और कथा के माध्यम से संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम के बाद गुरु का लंगर आयोजित होगा। प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील की है।


