दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए विशेष शिविर, प्रपत्र-6 से कराया पंजीकरण

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत नेत्रहीन मतदाताओं के लिए एक पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। इसमें निर्वाचन टीम ने मतदाताओं को आवश्यक सहायता प्रदान की, जिससे वे अपनी जानकारी दर्ज करवा सकें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए विशेष शिविर, प्रपत्र-6 से कराया पंजीकरण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ परिसर पुराना बाराद्वारी में दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए शनिवार को विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित शिविर में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित निर्वाचन टीम मौजूद रही। इस दौरान पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में दृष्टिबाधित मतदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और प्रपत्र 6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। इनमें सहायक निबंधक, सहकारी समितियां, टाटा कंपनी के पूर्व कर्मचारी विवेक कृष्ण सिंह, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की कर्मचारी सहित विभिन्न बैंकों में कार्यरत दृष्टिबाधित कर्मचारी, उद्यमी और अन्य पात्र मतदाता शामिल रहे।

निर्वाचन टीम ने मतदाताओं को प्रपत्र-6 भरने की प्रक्रिया समझाने के साथ हर स्तर पर सहायता प्रदान की। अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि एसआईआर-2026 के तहत प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। विशेष आवश्यकता वाले मतदाताओं को पंजीकरण में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव सुविधा दी जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए विशेष शिविर, प्रपत्र-6 से कराया पंजीकरण