भाषा विवि में दूरदर्शन दिवस पर विशेष कार्यक्रम
लखनऊ में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग ने दूरदर्शन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में, कार्यक्रम में दूरदर्शन की ऐतिहासिक यात्रा और डिजिटल युग में उसकी भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश निगम ने इसके योगदान की सराहना की।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में दूरदर्शन दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के संरक्षण में हुए कार्यक्रम में दूरदर्शन की ऐतिहासिक यात्रा और डिजिटल युग में उसकी बदलती भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश निगम ने कहा कि दूरदर्शन ने सूचना, शिक्षा और मनोरंजन को देश के दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. रुचिता चौधरी, डॉ. शचीन्द्र शेखर और डॉ. काज़िम रिज़वी ने दूरदर्शन के पत्रकारिता, संस्कृति और जनसंचार में योगदान पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बदलते डिजिटल दौर में भी विश्वसनीय और जनसरोकार आधारित पत्रकारिता का महत्व बना हुआ है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी दूरदर्शन के इतिहास और वर्तमान भूमिका पर विचार साझा किए।


