कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए टाटा डीएवी में विशेष प्रार्थना सभा
कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए टाटा डीएवी में विशेष प्रार्थना सभा वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छ

वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के घायल होने के बाद उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना को लेकर टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में शनिवार को विशेष प्रार्थना सभा एवं हवन का आयोजन किया गया। विद्यालय के लगभग 1500 विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से यज्ञ, प्रार्थना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रातःकालीन हवन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने श्रद्धापूर्वक आहुति अर्पित करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की प्रार्थना की। इस दौरान विद्यालय परिसर में प्रार्थना और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ सोनिया तिवारी ने कहा कि संकट की घड़ी में किसी के स्वास्थ्य एवं जीवन के लिए सामूहिक प्रार्थना करना मानवीय संवेदनाओं और भारतीय संस्कारों का परिचायक है। उन्होंने कैप्टन स्मित मच्छर के शीघ्र स्वस्थ होने तथा उन्हें मानसिक एवं शारीरिक शक्ति मिलने की कामना की। विशेष प्रार्थना सभा के माध्यम से टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल परिवार ने कैप्टन स्मित मच्छर एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना, शुभकामनाएं और प्रार्थनाएं प्रेषित कीं।

